बहराइच, अप्रैल 22 -- पृथ्वी दिवस के अवसर पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था में माली के पद पर कार्यरत संजय मिश्र को शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से बुधवार को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान महाविद्यालय में वृक्षारोपण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। डॉ.सत्यभूषण सिंह ने बताया कि शाश्वत फ़ाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से प्रेषित यह सम्मान संजय मिश्र को उनके द्वारा लंबे समय से महाविद्यालय में माली के पद पर कार्य करते हुए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के कार्य में संलग्न रखने के लिए दिया गया है। इस अवसर पर प्राणिशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ सुधा शुक्ला, वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. सतीश सिंह, प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बैजनाथ प्रसाद श्रीवास्तव, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.