कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में पर्यावरण संरक्षण के लिए रविवार को एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें 50.38 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री व डीएम ने पौधरोपण किया, जबकि पुलिस लाइन में एसपी ने व जिले के नोडल अफसर ने अकोढी व रसधान में पौधे लगाए। इस मौके पर लोगों से एक पौधा मां के नाम लगाने व उसके संरक्षण का आह्वान किया गया। अभियान में वन विभाग के साथ ही पुलिस, स्वास्थ्य, विकास, पंचायतराज शिक्षा सहित सभी विभाग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- यूपी में 12 घंटे में रोपे गए 35 करोड़ पौधे, डिप्टी सीएम बोले- 2017 से लगातार बढ़ रहा ग्रीन कवरकेंद्रीय विद्यालय में कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय, नबीपुर में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत अ...