पर्यावरण संरक्षण के लिए एकल विद्यालय का जागरूकता अभियान
औरंगाबाद, जून 5 -- विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण को लेकर मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के खिरियावां मोड़ स्थित छत्रपति शिवाजी नगर में ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केंद्र में बहनों की ओर से वृहद पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से अपने विचार रखे। फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने नीम, बरगद और पीपल जैसे वृक्षों को मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की बहनों ने सभी को एक व्यक्ति-पांच वृक्ष लगाने का सामूहिक संकल्प दिलाया। संगोष्ठी में परिषद के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, धर्म प्रसार के जिला प्रमुख राम पुकार सिंह, एकल अभियान मदनपुर संच के संरक्षक सुनील कुमार सिंह, विहिप के प्रखंड मंत्री कृष्ण रजक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.