पर्यावरण संरक्षण के लिए आज फिर जन आंदोलन की जरूरत : धामी
नैनीताल, जून 5 -- भीमताल, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुनिया जलवायु परिर्वतन की बड़ी चुनौती का सामना कर रही है। बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं लगातार सचेत और सावधान हो जाने के लिए चेता रहीं हैं। गौरा देवी और कई बहनों ने चिपको आंदोलन के माध्यम से संदेश दिया कि प्रकृति की रक्षा के लिए जनशक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती है। उसी भावना को आज फिर से दोहराने की आवश्यकता है। आज फिर पर्यावरण संरक्षण के लिए जनआंदोलन की जरूरत है। भीमताल रामलीला मैदान में आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखना सभी का दायित्व और जिम्मेदारी है। ये दिन केवल पौधे लगाने या कार्यक्रम करने का ही नहीं, बल्कि आत्म चिंतन करने का भी दिन है। हम खुद से ये पूछें कि आने वाले समय में हम अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.