पर्यावरण संरक्षण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना अधूरी : पीडीजे
चतरा, जून 6 -- चतरा, विधि संवाददाता। चतरा व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव, और प्रधान जज फैमिली कोर्ट कमल श्रीवास्तव और जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास सहित विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए। विश्व पर्यावरण दिवस को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना करना भी संभव नही है। मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वच्छ पर्यावरण पर निर्भर है। अपने जीवन को सुरक्षित और अपने आने वाले कल के लिए समाज के हर एक व्यक्ति की जिम्मेवारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग पर जागरूक रहे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना आवश्यक : जिला जज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.