अंबेडकर नगर, मार्च 5 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल सूरापुर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में अर्थ हाइस्ट-स्टील बैक ऑवर प्लानेट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। समारोह में विद्यालय की सलाहकार समिति के विशिष्ट सदस्यों डॉ श्वेता गोयल, डॉ अमित पटेल, डॉ गितिका वर्मा, डॉ जेके वर्मा, डॉ विजय यादव एवं डॉ अमृता यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ उजमा कौसर, डॉ जहीर अंसारी, डॉ आसिफ अख्तर, डॉ हिना, नेक्स्ट एजुकेशन टीम से दीपेश सकारिया भी मौजूद रहे। इसके पूर्व बच्चों ने नृत्य, नाटक एव...