एटा, जून 5 -- शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। डीएम के निर्देश पर जिले में विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग से कुल 4.72 लाख से अधिक फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। शासनादेश के अनुसार डीएम अरविंद सिंह ने पर्यावरण की महत्ता को समझते हुए अभियान की शुरुआत से पहले ही सभी प्रमुख विभागों को लक्ष्य सौंप दिए। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ इन लक्ष्यों को धरातल पर उतारा। विश्व पर्यावरण पर रोपित करने के लिए वन विभाग को 21 हजार पौधे का लक्ष्य दिया गया। यह भी पढ़ें- बांका: बेलहर में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व प्रतियोगिता वन विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से चिन्हित स्थानों पर पौधों का रोपण किया। वहीं ग्रामीण क्षेत...