अमरोहा, अप्रैल 24 -- अमरोहा। पृथ्वी दिवस पर गुरुवार को शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शिक्षिका पूनम पोरवाल ने दिवस आयोजन की महत्ता की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, नृत्य व कविता की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य नरेंद्र पाठक ने आयोजन संग छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण मित्र बनने की शपथ दिलाई। समापन पर राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक चौधरी उम्मेद सिंह, चेयरमैन विनय सिंह, वर्षा औलख समेत स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर लिया विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प यह भी पढ़ें- पीएनएफ स्कूल में बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...