गंगापार, अप्रैल 18 -- पीएम श्री विद्यालय बीकर में शनिवार को हुई ईको क्लब की बैठक में बच्चों ने पृथ्वी दिवस के पूर्व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग बनाई। पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सुनील गौतम, रेखा देवी, होरीलाल दिवाकर, मयूरी खन्ना, संध्या सिंह, सौम्या, प्रतिभा, प्रियंका, मिथिलेश पटेल, कुश यादव, सीता देवी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...