मुरादाबाद, फरवरी 23 -- पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ईंधन के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में चल रहा दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस दौरान सीएनजी वाहनों, ग्रीन फ्यूल के लाभों की जानकारी दी गई। मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलर आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स की ओर से शहर की प्रमुख आवासीय सोसाइटी, पेट्रोल पंपों, सीएनजी पंपों पर स्टॉल लगाए गए। इस मॉडल की टेस्ट ड्राइव सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। अरेना के वीपी सेल्स विपिन श्रोत्रिया, एजीएम सेल्स अमित कुमार सिंह, डिस्ट्रिक्ट जीएम सुनील चौहान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...