रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा की ओर से शुक्रवार को स्टोर रिज पब्लिक स्कूल एवं फर्स्ट स्टैप पब्लिक स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण आज सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद के "एक सदस्य-एक वृक्ष" अभियान की महत्ता बताते हुए सभी सदस्यों एवं नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शाखा सचिव राजेश सलूजा, कीर्ति शर्मा, संजय ठुकराल, पर्यावरण संयोजिका गुंजन खेड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर भाविप देवघर शाखा ने किया पौधरोपण यहां परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, शाखा अध्य...