हापुड़, दिसम्बर 15 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित संस्था लोकभारती संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं एनसीआर क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण का मुख्य केंद्र बनाने जा रही है। इस दिशा में जनसामान्य के बीच पर्यावरण संरक्षण के विविध आयामों पर व्यापक कार्य किया जाएगा। लोकभारती के पश्चिम क्षेत्र के संयोजक एवं पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उद्देश्य से 28 दिसंबर को हरिहर नाथ शास्त्री इंटर कॉलेज, कुचेसर रोड चौपला में मेरठ प्रांत एवं एनसीआर क्षेत्र की एक दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख कृष्ण चौधरी तथा राष्ट्रीय सह सचिव कुंवर नीरज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। बैठक में शताब्दी ...