मैनपुरी, जून 7 -- मैनपुरी। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का अभियान चल रहा है। पर्यावरण दिवस पर जिले में पांच लाख 36 हजार पौधे रोपित किए गए। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, फिट इंडिया मूवमेंट और जिला क्रीड़ा अधिकारी के सहयोग से पर्यावरण बचाओ साइकिल रैली निकाली गई। रविवार को पर्यावरण बचाओ साइकिल रैली का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से किया गया। डिप्टी सीएमओ डा. सुरेंद्र कुमार, सीओसिटी संतोष कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी हेमलता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चों, युवाओं, रेडक्रॉस स्वयंसेवकों सहित शहर के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- रेलवे ने चलाया संडे ऑन साइकिल अभियान रैली स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक पहुंची। इस दौरान लोगों को पर्...