पर्यावरण संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी आयोजित
हापुड़, जुलाई 20 -- राजकीय महाविद्यालय सालारपुर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य सतत जीवन विकास विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरणीय चुनौतियों और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंधों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत बागपत की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं जन्तु विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ. मावली रहीं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन भी बेहद जरूरी है। वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा और पर्यावरणीय असंतुलन लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं। इससे तनाव, चिंता और अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं में वृद्धि हो रही है।उन्होंने कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.