गाजीपुर, मार्च 20 -- जखनियां। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बारोडीह में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के महत्व के बारे में प्रधानाध्यापक आलोक रंजन ने जागरूक किया। विद्यालय के सहायक अध्यापक संदीप पाण्डेय ने बच्चों को गौरैया के संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि "गौरैया हमारी पर्यावरणीय संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन शहरीकरण और पेड़ों की कमी के कारण इनकी संख्या लगातार घट रही है। इनके संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए जैसे घोंसले लगाना, दाना और पानी रखना। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक गौरैया के लिए कृत्रिम घोंसले बनाए और उन्हें विद्यालय परिसर में सुरक्षित स्थानों पर लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...