पर्यावरण संरक्षण और नदी पुनरुद्धार पर जोर, 22 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
संभल, मई 31 -- जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति, जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्लास्टिक मुक्त अभियान, ई-वेस्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण तथा नदी पुनरुद्धार से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं की जानकारी देते हुए ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की प्रगति बताई। जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान अस्पतालों के निरीक्षण और कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एंड डिस्पोजल फैसिलिटी के नियमित निरीक्षण करने को कहा। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण और नदी पुनरुद्धार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.