पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए जागरूकता
मधेपुरा, मई 30 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र । प्रखंड के भारतंधा परमानपुर पंचायत स्थित कामेश्वर मध्य परमानपुर में ईको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश झा ने किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं और इनके संरक्षण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इको क्लब के संयोजक शिक्षक अमरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में क्लब के छात्र सदस्यों में पर्यावरण संरक्षण जलवायु परिवर्तन जैव विविधता और वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.