संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय संतकबीर में गुरुवार को उन्नत भारत अभियान के तहत अतरौरा गांव में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ अमर सिंह गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई, जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएँ मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना, प्रदूषण कम करने के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करना एवं स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण करना है।इस अवसर पर भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.