पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: पूर्व डीआईजी
कोडरमा, मई 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौंडिन्या पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के इको क्लब द्वारा आयोजित होनेवाले साइक्लोथॉन 2026 कार्यक्रम का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इसके तहत पहले दिन पोस्टर की लॉचिंग हुई।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने किया। कार्यक्रम की थीम "साइकिल अपनाओ, तेल बचाओ, पर्यावरण बचाओ और युवा पीढ़ी को मजबूत बनाओ" को रखा गया है। इको क्लब की ओर से सेहत से जुड़े कई नारे भी लगाए गए। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करना, ईंधन की खपत घटाना और साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.