चाईबासा, मार्च 31 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त सह अध्यक्ष डीएमएफटी चंदन कुमार ने कहा कि डीएमएफटी के माध्यम से योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में शासी परिषद की बैठक एक अहम पड़ाव है। यहां ग्राम सभा के माध्यम से क्षेत्र के सामुदायिक विकास के लिए चयनित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालन के लिए प्रस्तावित किया जाता है। वे सोमवार को चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी परिषद की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, अवैध खनन रोकने व ग्राम सभा के माध्यम से फंड खर्च पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि डीएमएफ की मदद से पिछले कुछ समय में मौलिक नवाचार किया गया है और इसके तहत जिले में शिक्षा के क्षेत्र में वर्ग 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग के लिए अनुशिक्षक की नियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.