ललितपुर, मई 7 -- ललितपुर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण और उन्हें दाना पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक संगठन तखत ग्रुप की ओर से जलपात्र वितरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिससे लोग जुड़ रहे हैं। अभियान के पांचवें दिन गुरुवार को नपा अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पैदल घूमकर जलपात्र बांटे। इस दौरान ईओ ने कहा कि पक्षियों का पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। आधुनिकता की दौड़ में प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता को नुकसान पहुंच रहा है। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में पक्षियों का संरक्षण समय की बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि घर-आंगन में दिखने वाली गौरैया जैसी पक्षियों की संख्या लगातार कम हो रही है, इसलिए इनके संरक्षण के लिए समाज को आगे आना होगा। इस आयोजन में उन्होंने तखत ग्रु...