गया, मार्च 20 -- विश्व गौरैया दिवस पर शुक्रवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गया वन प्रमंडल के अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी में प्लस टू संपोषित उच्च विद्यालय बाराचट्टी, मध्य विद्यालय कोसडिहरा और उच्च विद्यालय गुरपा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों और खासकर विद्यार्थियों को गौरैया के घटते अस्तित्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने अपने संबोधन में गौरैया के पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह नन्हा पक्षी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए चीन में गौरैया के व्यापक विनाश के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.