मधुबनी, जून 5 -- मधेपुर,निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। भाजपा के वरीय नेता ज्योति झा ने मधेपुर डीहवार बाबा स्थान, छठनेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के प्रांगण में आधे दर्जन नीम एवं बेलपत्र के पौधे लगाए। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में लिया गया हरित संकल्पपौधरोपण की अहमियत वरीय भाजपा नेता ज्योति झा ने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण नितांत आवश्यक है। पर्यावरण संकट को कम करने के लिए हमलोगों को संकल्प लेनी चाहिए कि सभी त्योहारों के अवसर पर एक पौधे अवश्य लगाएं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नेता ज्योति झा ने लोगों से आग्रह किया कि प्रकृति और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता देने का संकल्प हमलोगों क...