पर्यावरण संतुलन के लिए जैव विविधता का संरक्षण नैतिक दायित्व
गंगापार, जून 7 -- पेड़ पौधे और वन्यजीव पर्यावरण संतुलन के अंग है इस लिए जैव विविधता का संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व है। यह बातें पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इफको घियानगर कॉलोनी में रविवार को "रन फॉर एनवायरमेंट" जागरूकता रैली का शुभारंभ करते हुए इफको की प्रथम महिला सरिता सिंह ने कही। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला चेतना क्लब की सदस्याओं, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और पोस्टर, बैनर तथा प्रेरक नारों के माध्यम से वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। रैली के उपरांत इकाई प्रमुख पीके सिंह ने महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा सरिता सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इफको कॉलोनी परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया। इस दौरान नीम, पीपल, आम सहित पर्यावरण के लिए उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.