कानपुर, मार्च 18 -- दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को एक सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्राइस्टचर्च कॉलेज के प्रो. नवीन कुमार अम्बष्ट ने पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, शोध पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा, पर्यावरण व पारिस्थितिकी पर शोध जरूरी है। कार्यक्रम में स्नातक और परास्नातक की छात्राओं ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। संचालन डॉ. पारूल त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. वंदना निगम, प्रो. अर्चना निगम, प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. विजय तिवारी, प्रो. सुगंधा तिवारी, प्रो. अलका श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.