नैनीताल, दिसम्बर 12 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि में पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर तक किया जा सकता है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी परिसर, महाविद्यालय और संस्थानों के वे विद्यार्थी, जिन्होंने स्नातक अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली है, लेकिन पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा अभी तक पास नहीं कर पाए हैं, वे इस विशेष परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल 15 दिसंबर तक खुला रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी www.kunainital.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह सूचना कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से जारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...