धनबाद, अप्रैल 23 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर उन्नति शाखा की ओर से पृथ्वी दिवस बुधवार को पर्यावरण रथ निकला गया। उसके माध्यम से 500 घरों में पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत को पौधा देकर की गई। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष पायल मित्तल, कोषाध्यक्ष रुचि सरिया, निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री स्नेहा तायल, पर्यावरण संयोजिका प्रीति अग्रवाल, सदस्य रश्मि मित्तल, सौम्या गोयनका, वंशिका सरिया, नेहा अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, नेहा बंसल आदि की भूमिका रही। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस : पर्यावरण की रक्षा को वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस : नन्हे मुन्ने बच्चों ने...