कानपुर, मई 26 -- शिवली। अंतर्राष्ट्रीय गांधी पर्यावरण पुरस्कार विजेता आकांक्षा सिंह उर्फ शिखा सिंह ने हर साल की तरह 26 मई मंगलवार को पेड़ों का दसवां जन्मदिवस बड़े धूमधाम से अपने बेटे और बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा आज जिस गर्मी के संकट से हम लोग गुजर रहे हैं, आने वाले समय में हमारे बच्चों को उसे संकट से न गुजरना पड़े। अगर लोग अभी भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक नहीं हुए तो आने वाले कुछ सालों में हमें बहुत ही बड़े संकट का सामना करना पड़ेगा। हम भले ही घर अपने थोड़े से छोटे कर लें, घर के बाहर एक पेड़ जरूर लगाएं। पेड़ काट-काट कर हाईवे बिल्डिंगे बनाई जा रही है, जोकि हमें लगता है कि हमारे देश का विकास हो रहा है पर विकास नहीं यह विनाश की तरफ इशारा है। अग...