पर्यावरण मेला कार्यक्रम का आयोजन
रुद्रपुर, जून 9 -- खटीमा। पर्यावरण मेला कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उत्तराखंड शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी के खटीमा आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद संजय पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अधिशासी अधिकारी प्रियंका, भाजपा नेता नवीन बोरा सहित पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने लिया हरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.