पर्यावरण मित्रों ने दी प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी
देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले देहरादून नगर निगम के पर्यावरण मित्रों का धरना-प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा।इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने कहा कि पर्यावरण मित्र हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि सरकार एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती या शासनादेश जारी नहीं करती, तो यूनियन सभी पर्यावरण मित्रों के साथ पूर्ण कार्य बहिष्कार करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और शासन-प्रशासन की होगी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद्य ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो पूरे उत्तराखंड के स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को एकजुट कर प्रदेश स्तर पर हड़ताल की जाएगी। यह भी पढ़ें- Dehra...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.