गोरखपुर, जुलाई 1 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा बिहार के बेतिया में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम में तैनात लैब टेक्नीशियन डॉ. विनय श्रीवास्तव को स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनाडा के कुलदीप सिंह ढालीवाल रहे, जबकि अध्यक्षता धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं मानद कुलपति संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जोहरी, नेपाल के बीरगंज की सांसद बीना शर्मा, बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया, समाजसेवी गिरिधर राजू तथा अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...