जमुई, नवम्बर 22 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमुई नगर परिषद के पुरानी बाजार स्थित मध्य विद्यालय परिसर में विश्व टेलीविजन दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष आम के 9 पौधे, जामून के 3, बेल के 1 और मीठा नीम के 4 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी अंकित पंडित ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्त्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि 21 नवंबर 1996 को पहली बार विश्व टेलीविजन दिवस मनाया गया। आधुनिक विज्ञान के युग में टीवी जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। टेलीविजन के माध्यम से शिक्षा, संवाद, मनोरंजन, समाचार, प्रचार का कार्य भारत ही नहीं संपूर्ण संसार में होता है। आज टीवी के कारण मानव विश्व नागरिक हो गए हैं। टेलीविजन के द्वारा मानव जीवन बेहतर बनाया जा रह...