पिथौरागढ़, जनवरी 28 -- 130 पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन का धरना दूसरे भी जारी रहा। स्थानीय पार्षदों ने आंदोलन को समर्थन देकर सरकार से बटालियन को यथावत संचालित करने की मांग उठाई। बुधवार को टकाना रामलीला मैदान में पूर्व सैनिकों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले कैप्टन रिटायर उमेद सिंह सूबेदार मेजर रिटायर गिरधर सिंह अस्वस्थ होने के बावजूद पूर्व सैनिकों के आंदोलन में पहुंचे। कहा कि हम दवा खाकर, विपरीत मौसम में भी धरने पर बैठे हैं। जिन सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वस्व दिया, आज उन्हें अपनी ही धरती पर सम्मान की मांग के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। रई के पार्षद मोहित चौंसाली व शिव बिहार कॉलोनी वार्ड के पार्षद भूपेंद्र सिंह कठायत ने आंदोलन को समर्थन देकर सरकार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.