पर्यावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के स्थानीय सेंटर ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रित ऑनलाइन विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। अध्यक्ष डॉ. रामजी प्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। मुख्य अतिथि नेचर ग्रीन फ्यूचर ट्रस्ट के संस्थापक सुन्दरम तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।विशिष्ट अतिथि एलएनटी कॉलेज के डॉ. (ले.) जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने पर्यावरण जागरूकता एवं जनभागीदारी के महत्व पर अपने विचार रखे। एनआईटी सूरत में प्रोफेसर डॉ. एस.एन. शर्मा ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण तथा सतत विकास के लिए तकनीकी उपायों पर व्याख्यान दिया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.