प्रयागराज, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बुधवार को नैनी में द ग्लोबल चैलेंज फार द एयर के तहत चित्र कला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी भी हुई। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विजय कुमार ने प्रतिभागियों से कहा की हमारे आस पास का वातावरण पर्यावरण का एक अंग है। थोड़ा सा भी परिवर्तन पूरे वातावरण पर प्रभाव डालता है। चित्र कला व भाषण प्रतियोगिता में सेजल, शिवम प्रजापति, मीनाक्षी, सत्यम, अंशिका को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...