पर्यावरण प्रेमी लियाकत को वीर खालसा सेवा समिति ने किया सम्मानित
रामपुर, सितम्बर 22 -- पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित लियाकत को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए वीर खालसा सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया। लियाकत पिछले कई सालों से लगातार पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा करने और देखभाल का जिम्मा संभाल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अवतार सिंह ने कहा कि वीर खालसा सेवा समिति समाज में मिसाल पेश करने वाले और निस्वार्थ भाव से अच्छा कार्य करने वाले लोगों का सदैव हौसला बढ़ाती है। इसी कड़ी में प्रतिदिन वृक्षारोपण और पर्यावरण रक्षा में जुटे लियाकत को सम्मानित कर उनके जज्बे को सलाम किया गया है। इस अवसर पर नारायण सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, मनिंदर सिंह और सेवा सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.