पर्यावरण प्रेमी जेपी मेहता का निधन, शोक
हजारीबाग, जून 11 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। एसडी मेमोरियल स्कूल के संस्थापक, जाने-माने पर्यावरण प्रेमी और प्रख्यात समाजसेवी जीतेश्वर प्रसाद मेहता (जे.पी. मेहता) उर्फ बिरजू का बीती रात निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे क्षेत्र और सामाजिक-राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। बिरजू सर न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के लिए जाने जाते थे, बल्कि उन्होंने छबेलवा रक्षाबंधन जैसे अनूठे कार्यक्रम की शुरुआत कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई क्रांति ला दी थी। इसके साथ ही, वे राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए सदैव समाज के वंचितों और शोषितों की आवाज बुलंद करते रहे। समाज ने एक अनमोल रत्न खोया : बटेश्वर प्रसादउनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.