बरेली, अगस्त 29 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन 15 जुलाई से 15 सितंबर तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में पर्यावरणीय मुद्दों और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजीव कुमार यादव ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...