लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, लोहरदगा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती गर्मी से बचाव को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। जिसे सिविल सर्जन डा राजू खलखो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। सिविल सर्जन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती गर्मी से बचाव वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को अपनाने और हीट वेव के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ अब रहरित पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनायें : डीआरएम इसके संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की...