सराईकेला, जून 6 -- सरायकेला। पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के सहयोग से सिविल कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विशेष पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष रामाशंकर सिंह, सचिव तौसिफ मेराज, बीरेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के बीके पांडेय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, समेत अन्य की उपस्थिति रही। सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने, जैव विविधता के संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में...