दरभंगा, जून 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। एलएनएमयू के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर चार जून को संस्कृत वाङ्मय में पर्यावरण चिन्तन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मुख्य वक्ता होंगे कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वेद विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार मिश्र। संगोष्ठी में किसी भी विषय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी पूर्णत: नि:शुल्क रूप से भाग ले सकते हैं। डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी की रूपरेखा की तैयारी के उद्देश्य से मंगलवार को संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकान्त झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। यह भी पढ़ें- पर्यावरण सरंक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम कल इसमें संयोजक डॉ. आरएन चौरसिया, फाउंडेशन के सचिव मुकेश ...