पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया वृक्षारोपण
शाहजहांपुर, जून 5 -- कांट, संवाददाता । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने नगर स्थित कान्हा गौशाला में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधा रोपित किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। विधायक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस अवसर पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां, रामरहीस पाल, हरजीत सिंह, मुनीश भोजवाल, सतीराम पाल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधारोपण यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.