पर्यावरण दिवस पर मिले पौधे जंगल में फेंक दिए
हापुड़, जून 10 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाने को दिए गए पौधों को रोपने की बजाए जंगल में फेंके जाने की हकीकत सामने आने पर तहसील प्रशासन में हडक़ंप मच गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों को विभिन्न प्रजातियों से जुड़े पौधों का वितरण किया गया था। परंतु केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना से जुड़े इस राष्ट्रीय अभियान में गढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आने से हडक़ंप मच गया है। तहसील स्तर से ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को जो पौधे रोपण के लिए उपलब्ध कराए गए थे, उन्हें रोपने की बजाए जंगल में फेंक दिया गया, जिससे उक्त पौधों में अधिकांश सूख चुके हैं और बाकी भी दम तोडऩे के कगार पर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर संबंधित मामले की तस्वीर सामने आने के बाद जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.