छपरा, जून 5 -- अधिकारियों ने दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश 28 - मढ़ौरा आईटीआई के सामने रोड किनारे शुक्रवार को पौधरोपण करते एसडीओ,डीएसपी व अन्य पदाधिकारीगण मढ़ौरा, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मढ़ौरा में वन विभाग और नगर पंचायत प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर करीब 100 पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सविन्द्र कुमार दास, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रुबी सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने स्वयं पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। पौधरोपण का कार्य प्रखंड के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से लेकर खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर किया गया...