नैनीताल, जून 4 -- भीमताल, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को रामलीला मैदान भीमताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से 3 हजार पौधे रोपे जाएंगे। एपीडीओ चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं पौधरोपण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश भी जनता तक पहुंचाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- आज से शु...