पर्यावरण दिवस पर पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण
बगहा, जून 5 -- नौतन।।प्रखंड कार्यालय के मनरेगा परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद ने एक पेड़ माँ के नाम लगाकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनरेगा पीओ मनीष कुमार ने किया।पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी नागरिकों को एक एक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकें।पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद ने पंचायत प्रतिनिधियों और आधिकारियों से अपील किया कि पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के दिशा में आगे आने की जरूरत है। मौके पर पूर्व उप प्रमुख राकेश वर्मा, बिरेंद्र सिंह, नागेंद्र राव, उपेंद्र सिंह, मुखिया राज हरण, मंडल अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा, रंजन कुमार, रूपेश सिंह उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर पूर्व मंत्री ने कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.