पर्यावरण दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में निकली साइकिल रैली
रुद्रपुर, जून 5 -- पंतनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली का नेतृत्व कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने किया। गांधी मैदान से शुरू हुई रैली विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान पंतनगर स्वास्थ्य संजीवनी संस्था ने अपने 100 सदस्यों को नई साइकिलें वितरित कीं। कुलपति डॉ. कश्यप ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देते हैं। प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. आरके श्रीवास्तव ने भी विश्वविद्यालय और संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- गुरुकुल कांगड़ी विवि में स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.