पर्यावरण दिवस पर खीरी में रोपे जाएंगे 15.86 लाख पौधे
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- लखीमपुर। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 05 जून को जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। शासन की ओर से जिले को कुल 15,86,000 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सभी विभागों को पौध उठान की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत गुरुवार शाम 5 बजे तक सभी नोडल अफसर को अपनी रिपोर्ट वन विभाग के कंट्रोल रूम में दर्ज करानी होगी। मुख्य रूप से ग्राम्य विकास को 9.98 लाख, कृषि विभाग को 2.50 लाख, उद्यान को 1.67 लाख, पंचायती राज को 66 हजार, नगर विकास 7000 और वन विभाग को 98 हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- आज से शुरू हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.