बिजनौर, जून 7 -- चांदपुर में पीबीएस शुगर मिल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चीनी मिल में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। मौके पर चीनी मिल अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं क्रीसेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अकैडमिक हेड शहजाद खान के नेतृत्व में स्टाफ के साथ पौधारोपण किए। उन्होंने कहा की एक पौधे लगाए जायेगे। उधर लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर व प्रशांत कुमार के नेतृत्व में स्टाफ के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- प्रकृति के संरक्षण को पौधे लगाने की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...