बांदा, जून 5 -- बबेरु । लवरूद्र ललित कला फाउंडेशन आफ इंडिया के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संस्कार शाला का आयोजन किया गया । नगर में जागरूकता लाने के लिए बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सभी बच्चे पर्यावरण से संबंधित नारे लगाते हुये नगर का भ्रमण किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विवेकानंद गुप्त चेयरमैन बबेरू , विशिष्ट अतिथि विजय विक्रम सिंह रहे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लालमन ने कहा की बच्चों को 5 दिन में जो सिखाया गया है बहुत ही लाभदायक है । वहीं कस्बे में विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव मनाया गया।प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिवविलाश शर्मा की अगुवाई में युवा प्रदेश महामंत्री आशीष सोनी, तहसील प्रभारी अरविंद कसौधन ने शंकर भगवान की पूजा अर्चन कर दीर्घायु की कामना किया। यह भी पढ़ें- सीएम के जन्म दिन पर सात दिनों तक होंगे...